गैंदाटोला: शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्व पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love
1st Khabar 24

राजनांदगांव | 1 अप्रैल 2026
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना गैंदाटोला पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक असामाजिक तत्व के विरुद्ध सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

गैंदाटोला पुलिस कार्रवाई

थाना गैंदाटोला: पुलिस की गिरफ्त में आरोपी संतुराम मेश्राम

🚔 आरोपी एवं वैधानिक कार्रवाई:

अनावेदक: संतुराम मेश्राम पिता स्व. विदेशराम मेश्राम, उम्र 58 साल, पता- ग्राम खुर्शीपार, थाना गैंदाटोला।

आवेदक सीताराम मेश्राम की शिकायत पर जांच के दौरान अनावेदक द्वारा गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू होने के कारण शांति भंग होने की आशंका पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत उसे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मंजुलता बाज के पर्यवेक्षण में आरोपी के विरुद्ध धारा 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत इस्तगासा तैयार कर माननीय न्यायालय कार्यपालिक मजिस्ट्रेट छुरिया के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस का यह अभियान क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए निरंतर जारी रहेगा।

1st Khabar 24
संपादक: दीपक वैष्णव
Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment