बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सम्मान का आधार: आयुष्मान वय वंदना कार्ड
रायपुर | 2 अप्रैल 2026
मुख्यमंत्री **श्री विष्णुदेव साय** के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार बुजुर्गों के बेहतर भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में संचालित **“आयुष्मान वय वंदना कार्ड योजना”** आज वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य और सम्मान की सशक्त ढाल बनकर उभर रही है। इस योजना के माध्यम से 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का सीधा लाभ मिल रहा है।
📊 योजना की बड़ी उपलब्धि:
अब तक प्रदेश के **3.5 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिकों** को इस कार्ड के माध्यम से उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा चुका है। साय सरकार का यह संकल्प “विकास के साथ विश्वास” को चरितार्थ कर रहा है, जहाँ हर बुजुर्ग को अब बेहतर स्वास्थ्य की गारंटी मिल रही है।
मुख्यमंत्री श्री साय का मानना है कि बुजुर्गों का अनुभव समाज की पूंजी है। इसलिए उनकी सेहत की चिंता करना सरकार का प्रथम कर्तव्य है। आयुष्मान वय वंदना कार्ड ने मध्यम और गरीब वर्गीय परिवारों को अस्पताल के बड़े खर्चों से बड़ी राहत दी है।
CM विष्णुदेव साय ने हनुमान जन्मोत्सव पर किया नर्मदा कुंड भूमिपूजन, रायपुर में उमड़ा जनसैलाब…
Author: Deepak Vaishnava
.



