
राजनांदगांव | 3 अप्रैल 2026
पुलिस अधीक्षक **सुश्री अंकिता शर्मा** के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में राजनांदगांव पुलिस द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। यातायात प्रभारी **निरीक्षक नवरतन कश्यप** के नेतृत्व में पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहों पर चेकिंग पॉइंट लगाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले 104 वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है।


यातायात पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों पर चेकिंग और चालानी कार्रवाई
📊 कार्रवाई के प्रमुख आंकड़े:
- कुल चालान: 104 वाहन चालक
- कुल जुर्माना: ₹38,500/- की वसूली
- नशे में ड्राइविंग: 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई (माननीय न्यायालय पेश)
- अन्य उल्लंघन: रेड सिग्नल (20), तीन सवारी (17), नो पार्किंग (12), ओवर स्पीड (08 प्रकरण)
यह कार्रवाई पुराना रेस्ट हाउस रोड, रेलवे स्टेशन रोड, गुड़ाखू लाइन और जय स्तंभ चौक जैसे व्यस्त इलाकों में की गई। यातायात पुलिस ने सभी चालकों से अपील की है कि वे ओवर स्पीड, बिना हेलमेट और बिना लाइसेंस के वाहन चलाने से बचें। सुरक्षित ड्राइविंग से ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।
हनुमान जन्मोत्सव 2026: आसरा वाले हनुमान जी का भव्य पूजन-हवन संपन्न, उमड़ा भक्तों का सैलाब…
Author: Deepak Vaishnava
.



