डोंगरगढ़: रेंगाकठेरा में अवैध ईंट भट्ठे पर प्रशासन का छापा, 1 लाख 5 हजार ईंटें जप्त

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

राजनांदगांव | 30 अप्रैल 2026

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और बिना अनुमति संचालित ईंट भट्ठों पर खनिज एवं राजस्व विभाग द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम रेंगाकठेरा में एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

📍 1 लाख 5 हजार ईंटें जप्त

प्रशासनिक टीम ने ग्राम रेंगाकठेरा में किसान नरसिंग वर्मा की भूमि पर अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठे पर छापा मारा। कार्यवाही के दौरान मौके से लगभग 1 लाख 5 हजार से अधिक कच्ची व पक्की ईंटें जप्त की गईं।

कार्यवाही में शामिल अधिकारी:

इस संयुक्त कार्रवाई में तहसीलदार डोंगरगढ़ श्री अमीय श्रीवास्तव, खनिज विभाग से श्री भारत बंजारे सहित अन्य राजस्व एवं खनिज अमला प्रमुख रूप से शामिल रहा।

अवैध कारोबारियों में हड़कंप

जिले में लगातार हो रही इन कार्यवाहियों से अवैध खनिज उत्खनन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि बिना रॉयल्टी भुगतान और बिना अनुमति के ईंट भट्ठों का संचालन कानूनन अपराध है और ऐसी गतिविधियों पर सख्त निगरानी जारी रहेगी।

संपादक: दीपक वैष्णव | 1st Khabar 24

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment