राजनांदगांव | 30 अप्रैल 2026
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के कड़े निर्देशानुसार जिले में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन का ‘बुलडोजर’ एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में आज राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने छुरिया तहसील के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
📍 शिकारीटोला में हुई कार्रवाई
छुरिया तहसील के ग्राम शिकारीटोला में चमारराय निषाद द्वारा कुल 8.10 वर्गमीटर शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर घर का निर्माण किया गया था। प्रशासनिक टीम ने आज मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को बुलडोजर की सहायता से जमींदोज कर दिया।
भविष्य के लिए सख्त हिदायत:
कार्रवाई के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को भविष्य में शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का निर्माण या कब्जा न करने की कड़ी चेतावनी दी है।
सख्त कार्रवाई रहेगी जारी
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले के किसी भी हिस्से में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में भी भू-माफियाओं और अवैध अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध इसी प्रकार की सख्त मुहिम जारी रहेगी।
संपादक: दीपक वैष्णव | 1st Khabar 24




