डोंगरगढ़ : मुरमुंदा में तालाब किनारे अवैध दुकान निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love
राजनांदगांव 11 मई 2026। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध प्लाटिंग एवं शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध प्रशासन का सख्त रुख बरकरार है। इसी क्रम में डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम मुरमुंदा में तालाब के सामने शासकीय भूमि पर किए जा रहे अवैध दुकान निर्माण को बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया गया।
बुलडोजर कार्रवाई मुरमुंदा राजनांदगांव

फोटो: 1st Khabar 24 (मुरमुंदा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई)

मुरमुंदा निवासी मोहन बघेल द्वारा तालाब के सामने शासकीय भूमि पर बिना अनुमति दुकान निर्माण कराया जा रहा था। शिकायत पर तहसीलदार अमीय श्रीवास्तव द्वारा नोटिस देने के बावजूद निर्माण न हटाने पर राजस्व एवं पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की।

प्रशासन द्वारा दी गई समय सीमा समाप्त होने के बाद राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम संसाधनों के साथ मौके पर पहुँची और अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर शासकीय भूमि को मुक्त कराया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
संपादक: दीपक वैष्णव, फर्स्ट खबर 24
Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment