बड़ी खबर: डोंगरगांव का गौरव
डोंगरगांव/राजनांदगांव 11 मई 2026। डोंगरगांव क्षेत्र के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। यहाँ के वरिष्ठ जनसेवक श्री कृष्ण कुमार वैष्णव को छत्तीसगढ़ शासन ने अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें राज्य स्तरीय ‘पेसा कानून’ एवं ‘वन अधिकार अधिनियम’ क्रियान्वयन टास्क फोर्स का सदस्य मनोनीत किया गया है।
फोटो: 1st Khabar 24 (नियुक्ति के बाद श्री कृष्ण कुमार वैष्णव)
मुख्यमंत्री की ‘कोर टीम’ में डोंगरगांव की धमक
इस शीर्ष समिति की कमान स्वयं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के हाथों में है। समिति में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप व रामविचार नेताम जैसे कद्दावर नेता शामिल हैं। ऐसी उच्च स्तरीय समिति में डोंगरगांव के कृष्ण कुमार वैष्णव को जगह मिलना पूरे जिले के लिए सम्मान की बात है।
टास्क फोर्स के सदस्य के रूप में श्री वैष्णव अब प्रदेश के ग्रामीण और आदिवासी अंचलों के विकास, ग्राम सभाओं के सशक्तिकरण और वन अधिकार पट्टा वितरण की प्रक्रिया में नीतिगत निर्णय लेने में अहम भूमिका निभाएंगे। नियुक्ति की खबर मिलते ही क्षेत्र के समर्थकों और स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
संपादक: दीपक वैष्णव, फर्स्ट खबर 24