राजनांदगांव दवा दुकान बंद: 20 मई को देशव्यापी हड़ताल, आपात स्थिति के लिए प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

राजनांदगांव | 19 मई 2026
संपादक दीपक वैष्णव

राजनांदगांव। ऑनलाईन फार्मेसी के विरोध में राष्ट्रीय संगठन ‘ऑल इंडिया आर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोशिएशन’ द्वारा 20 मई 2026 को एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद का आह्वान किया गया है। हड़ताल के दौरान जिले में दवाओं की किल्लत न हो और मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसे देखते हुए सहायक औषधि नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले के नागरिकों से आवश्यक सावधानी बरतने तथा वैकल्पिक व्यवस्था रखने की अपील की गई है।

🏪 यहाँ 24 घंटे मिलेंगी दवाइयां, बंद से मुक्त

दवा बाजार बंद की स्थिति को देखते हुए आमजनों की सुविधा के लिए जिला चिकित्सालय (District Hospital) एवं जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) में संचालित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों को 20 मई 2026 को निश्चित रूप से 24 घंटे खुले रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा शासन द्वारा संचालित श्री धनवंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर भी इस बंद में शामिल नहीं हैं, जहाँ आपातकालीन स्थिति में दवाइयां ली जा सकती हैं।

📞 आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर

दवाइयों को लेकर किसी भी प्रकार की परेशानी, अफवाह या आपातकालीन स्थिति निर्मित होने पर नागरिक खाद्य एवं औषधि प्रशासन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी टोल फ्री नंबर पर तुरंत संपर्क कर सकते हैं:


📞 डायल करें: 9340597097

प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, किसी भी आपातकालीन या मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति होने पर नागरिक तुरंत अपने नजदीकी अस्पताल, जिला चिकित्सालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में संपर्क कर सकते हैं, जहाँ स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

इसके साथ ही खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिला दवा विक्रेता संघ से भी अपील की गई है कि वे जनहित और मानवीय संवेदनाओं को देखते हुए शांतिपूर्ण एवं वैध तरीके से बंद का समर्थन करें। आपातकालीन स्थिति में गंभीर मरीजों के लिए आपातकालीन व जीवनरक्षक दवाइयों (Life-saving drugs) की सप्लाई अनवरत जारी रखें। बंद के दौरान किसी भी तरह की अफवाह एवं गलत जानकारी न फैलाने तथा स्वास्थ्य विभाग के साथ निरंतर सामंजस्य बनाए रखने को कहा गया है।

⚠️ पाठकों से अपील:

यदि आपके घर में कोई नियमित दवा का उपयोग करने वाला मरीज है, तो आवश्यक दवाइयां आज ही एडवांस में लाकर रख लें। इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने मित्रों और परिजनों के साथ साझा करें ताकि किसी को परेशानी न हो।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment