डोंगरगांव: अरसीटोला उपकेंद्र की लापरवाही, आसरा में हाहाकार

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love
आसरा | 21 मई 2026संपादक – दीपक वैष्णव
डोंगरगांव /आसरा। राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव ब्लॉक अंतर्गत आने वाले 33/11 के.वी. उपकेन्द्र अरसीटोला की घोर लापरवाही और अघोषित बिजली कटौती ने क्षेत्र के ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है। विशेषकर ग्राम आसरा सहित इस उपकेन्द्र से जुड़े अन्य गांवों में बिजली की इस आंख-मिचौनी ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। मई के इस महीने में जब चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी अपने चरम पर है, तब छत्तीसगढ़ स्टेट Power डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (CSPDCL) का यह रवैया लोगों के सब्र का कड़ा इम्तिहान ले रहा है।

Power Outage Arsitola Dongargaon Local Leaders Silent

फोटो: 1st Khabar 24 (भीषण गर्मी और अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण जनमानस त्रस्त)

🚨 आज सुबह से 25 से 30 बार ट्रिपिंग, ग्रामीण हलाकान

ग्राम आसरा के ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया कि आज सुबह से ही बिजली की स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है। सुबह से लेकर अब तक करीब 25 से 30 बार बिजली बंद और चालू हो चुकी है। बार-बार हो रही इस हैवी ट्रिपिंग के कारण घरों में रखे महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे टीवी, फ्रिज, कूलर और पंखे फुंकने की कगार पर पहुंच गए हैं। लगातार हो रही इस आंख-मिचौनी से ग्रामीण न तो घर के भीतर बैठ पा रहे हैं और न ही चैन की सांस ले पा रहे हैं। पिछले 5-6 दिनों से रोज सुबह ठीक 10:00 बजे लाइट बंद कर दी जाती है, जो दोपहर बीत जाने के बाद सीधे 2:00 से 3:00 बजे के बीच लौटती है।

🤫 स्थानीय छोटे नेता व जनप्रतिनिधि शांत, जनता परेशान

इस गंभीर समस्या का सबसे निराशाजनक पहलू यह है कि क्षेत्र की जनता जिस भीषण संकट से जूझ रही है, उस पर स्थानीय स्तर के छोटे नेता और जनप्रतिनिधि पूरी तरह से मौन साधे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गली-मोहल्लों और गांवों में वोट मांगने वाले ये छोटे नेता आज जनता की इस बड़ी मुसीबत पर चुप्पी साधे बैठे हैं। इतनी बड़ी समस्या और रोजाना घंटों की कटौती होने के बावजूद किसी भी स्थानीय नेता ने बिजली विभाग के दफ्तर जाकर अधिकारियों से बात करने या ग्रामीणों को राहत दिलाने का कोई प्रयास नहीं किया है। इनकी इस उदासीनता से आम जनता खुद को ठगा सा महसूस कर रही है।

null

ग्रामीणों ने दी उग्र आंदोलन की दो टूक चेतावनी:
ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ सरकार और विभाग निर्बाध बिजली आपूर्ति के दावे करते हैं, वहीं जमीनी हकीकत में 33/11 के.वी. उपकेन्द्र अरसीटोला के अंतर्गत आने वाले लोग इस भीषण गर्मी में बिना बिजली के तपने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार नहीं किया गया और इस अघोषित कटौती व ट्रिपिंग पर रोक नहीं लगी, तो वे विभाग और जिम्मेदार प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
फर्स्ट खबर 24 न्यूज़ डेस्क
Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment