डोंगरगांव: मितानिनों के ‘जनसंवाद’ में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Sammelan Dongargaon Jan-Samvad
Spread the love

Sammelan Dongargaon Jan-Samvad

Mitanin Sammelan Dongargaon Jan-Samvad
डोंगरगांव में आयोजित स्वस्थ पंचायत सम्मेलन में उपस्थित जनप्रतिनिधि और मितानिन।
डोंगरगांव (1stkhabar24)। विकासखण्ड डोंगरगांव के कृषि उपज मंडी में ‘स्वस्थ पंचायत सम्मेलन एवं जनसंवाद’ का ऐतिहासिक आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य प्रभात फेरी से हुई, जिसमें सैकड़ों मितानिनों ने नगर भ्रमण कर स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दिनेश गांधी, जिला पंचायत सदस्य जागृत यदु, नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू त्रिपाठी, उपाध्यक्ष रोहित कुमार गुप्ता और जनपद पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटौती उपस्थित रहे।
प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सीधा संवाद:

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की पूरी टीम मौजूद रही। CMHO राजनांदगांव, मितानिन नोडल अधिकारी अनिल श्रीवास्तव, BMO डॉ. रागिनी चंद्रे, BPM राकेश कुर्रे, BM भावना मैडम, BTO सोरी मैडम और DC शकुन दास की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मेलन संपन्न हुआ। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने एक स्वर में मितानिनों को स्वास्थ्य सेवाओं की सबसे सशक्त कड़ी बताया।

जनसंवाद: मौके पर ही हुआ समस्याओं का निराकरण:

सम्मेलन का सबसे प्रभावी हिस्सा ‘जनसंवाद’ रहा, जहाँ जनपद पंचायत डोंगरगांव के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायतों से आईं मितानिनों, सरपंचों और पंचों ने अपनी समस्याएं रखीं। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया और शेष तकनीकी समस्याओं के लिए नियमानुसार जल्द समाधान का ठोस भरोसा दिया।

इनकी रही सक्रिय भागीदारी:

आयोजन को सफल बनाने में BC नीलिमा सिन्हा, BC जुगन और SPS गीता वैष्णव का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में मीना वर्मा, दूलारी वर्मा, सीमा वैष्णव, तेजकुमारी साहू , गोदावरी, पेमीन, एमबाई, मोहनी, चन्द्रशीला, रोहणी, उषा, नंदा, मोतीम, दिनेश्वरी, महेश्वरी, जानकी, ममता और प्रमिला सहित सैकड़ों मितानिन बहनें सक्रिय रूप से उपस्थित रहीं।


यह भी पढ़ें⤵️

हमारी विशेष मुहिम: संघर्ष की शक्ति (महिला सशक्तिकरण)

1stkhabar24.in समाज की उन महिलाओं की कहानियों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिन्होंने अपने संघर्ष से सफलता की नई इबारत लिखी है। यदि आपके आसपास भी ऐसी कोई प्रेरणादायक कहानी है, तो हमसे साझा करें।

 ➡️ https://1stkhabar24.in/sangharsh-ki-shakti-rajnandgaon-women-empowerment/

मुहिम से जुड़ने के लिए संपर्क करें:

संपादक: दीपक कुमार वैष्णव

मोबाइल: 7803030002

 

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment