
डोंगरगढ़ : प्रज्ञागिरि पहाड़ी में आग लगने से मचा हड़कंप, पुलिस जवानों की जांबाजी से टला भीषण हादसा
राजनांदगांव | 23 मार्च 2026
दिनांक 23.03.2026 को डोंगरगढ़ मेले के समीप **प्रज्ञागिरि पहाड़ी में आग** लगी थी। मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच अचानक जंगल में धधकती आग को देख हड़कंप मच गया।

पहाड़ी के जंगल में लगी भीषण आग
पहाड़ी पर आग लगते ही ड्यूटी पर तैनात यातायात आरक्षक क्रमांक 1486 मिलाप बरेट राजनांदगांव एवं नव आर 171 सूर्य प्रकाश सोनवानी पीटीएस राजनांदगांव द्वारा तत्काल मोर्चा संभाला गया। दोनों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए आग बुझाना शुरू किया।

जवानों द्वारा आग को मीना बाजार की तरफ बढ़ने से रोका गया
जवानों की सक्रियता से आग को मीना बाजार की तरफ संपर्क होने से बचाया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से रुक गया। उनके इस समय पे किए हुए सराहनी कार्य के लिए उन्हें पुरस्कृत किया गया।

पुरस्कृत जांबाज जवान मिलाप बरेट और सूर्य प्रकाश
1st Khabar 24
निष्पक्ष पत्रकारिता | संपादक: दीपक वैष्णव
Author: Deepak Vaishnava
.
Post Views 81



