राजनांदगांव: खुटेरी सुशासन तिहार में डॉ. रमन सिंह ने की विकास कार्यों की झड़ी

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love
राजनांदगांव | 18 मई 2026
कवरेज: संपादक दीपक वैष्णव
राजनांदगांव। “मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित सुशासन तिहार 2026 का मुख्य उद्देश्य गांव स्तर तक पहुंचकर जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना है।” उक्त बातें विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहीं। डॉ. सिंह आज विधानसभा निवास कार्यालय रायपुर से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत खुटेरी में आयोजित वृहद जनसमस्या निवारण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में नई दिल्ली से सांसद श्री संतोष पाण्डेय भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े रहे।
Dr Raman Singh Sushasan Tihar Khuteri

फोटो: 1st Khabar 24 (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खुटेरी शिविर को संबोधित करते विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह)

खुटेरी के लिए विधानसभा अध्यक्ष की बड़ी घोषणाएं:

  • सीसी रोड निर्माण: ग्राम पंचायत में सीसी रोड निर्माण हेतु 15 लाख रुपये स्वीकृत।
  • मैदान समतलीकरण: शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में मैदान समतलीकरण हेतु 5 लाख रुपये की घोषणा।

सुरक्षा को मजबूती: डॉ. सिंह ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के रायपुर प्रवास के दौरान राजनांदगांव जिले के 12 थानों के लिए डायल 112 आपातकालीन सेवा के 12 नए वाहन और घटनास्थल पर त्वरित जांच के लिए 65 लाख रुपये लागत की अत्याधुनिक फॉरेंसिक वैन जिले को सौंप दी गई है।

Sushasan Tihar Khuteri Camp Attendance

फोटो: 1st Khabar 24 (खुटेरी शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जनमानस)

करोड़ों के विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण): खुटेरी क्लस्टर की 11 पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2024 से 2026 के अंतर्गत 999 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 624 आवास पूर्ण हो चुके हैं और शेष पर कार्य प्रगति पर है।
नहर लाइनिंग एवं सिंचाई: सिंचाई विभाग द्वारा 114 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से चांदो नहर शिवनाथ डायवर्सन लाइनिंग का कार्य तेजी से कराया जा रहा है, जिससे 34 ग्राम पंचायतों (राजनांदगांव विधानसभा की 20 पंचायतें) को लाभ मिलेगा। मोखला-जंगलेश्वर एनीकट के लिए 4.69 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।
सर्विस लेन: सोमनी से खुटेरी तक 68 करोड़ रुपये की लागत से सर्विस लेन का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होगा।

राजस्व एवं पेयजल मामलों का तत्काल निपटारा:

शिविर में राजस्व अमले द्वारा खुटेरी क्लस्टर की 11 पंचायतों के अविभाजित नामांतरण के 43, अविभाजित खाता के 13, सीमांकन के 27 और त्रुटि सुधार के 18 आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण किया गया। पीएचई विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि धीरी मल्टी विलेज योजना के माध्यम से क्लस्टर में सुचारू जलापूर्ति की जा रही है। डॉ. रमन सिंह ने लखपति दीदी और स्व-सहायता समूहों की रेडी-टू-ईट व मसाला निर्माण जैसी आत्मनिर्भर पहलों की जमकर सराहना की।

शिविर में उपस्थित प्रमुख गरिमामयी जन:
शिविर स्थल पर खुटेरी सरपंच श्रीमती उम्मी साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, जनपद अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य श्री देवकुमार साहू, विधायक प्रतिनिधि श्री संतोष अग्रवाल, श्री खूबचंद पारख, श्री राजेन्द्र गोलछा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सुरूचि सिंह, एसडीएम श्री गौतम पाटिल सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, 11 ग्राम पंचायतों के सरपंच और भारी संख्या में ग्रामीण जनमानस उपस्थित थे।
फर्स्ट खबर 24 न्यूज़ डेस्क
Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment