सुशासन तिहार मुड़पार: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मृतकों के परिजनों को सौंपी 8 लाख की सहायता राशि

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love
राजनांदगांव | 13 मई 2026
रिपोर्ट: संपादक दीपक वैष्णव
राजनांदगांव। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत मुड़पार में एक विशाल जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह शामिल हुए। डॉ. सिंह ने शिविर में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और शासन की लोक-कल्याणकारी मंशा के अनुरूप पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया।
Dr Raman Singh distributed relief cheques at Mudpar

फोटो: 1st Khabar 24 (मुड़पार शिविर में सहायता राशि के चेक वितरित करते डॉ. रमन सिंह)

आकाशीय बिजली से मृतकों के परिजनों को मिली आर्थिक राहत

शिविर के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विगत दिनों आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ग्राम सोमनी के दो नागरिकों की मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतकों के परिजनों श्रीमती सरोज निषाद एवं श्री ईश्वरदास को 4-4 लाख रूपए की स्वीकृत सहायता राशि का चेक सौंपा।

इस अवसर पर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि “प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को बिना किसी विलंब के त्वरित राहत उपलब्ध कराना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए आवश्यक प्रक्रिया को तत्काल पूर्ण कर यह सहायता राशि स्वीकृत की है, ताकि पीड़ित परिवारों को मुश्किल समय में सहारा मिल सके।”

कार्यक्रम में उपस्थित गरिमामयी व्यक्तित्व:

शिविर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, श्री संतोष अग्रवाल, श्री सौरभ कोठारी, श्री रोहित चंद्राकर, श्री सुमीत उपाध्याय, श्री भावेश बैद उपस्थित रहे।
प्रशासनिक अमले से पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, डीएफओ श्री आयुष जैन, जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

फर्स्ट खबर 24 न्यूज़ डेस्क
Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment