राजनांदगांव: सोमनी में अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love
1st Khabar 24

बुलडोजर एक्शन: अवैध प्लाटिंग पर राजनांदगांव प्रशासन की स्ट्राइक

राजनांदगांव | 28 मार्च 2026
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राजनांदगांव जिले में अवैध प्लाटिंग और शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध प्रशासन का हंटर चल रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को ग्राम सोमनी में राजस्व विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

सोमनी अवैध प्लाटिंग बुलडोजर कार्रवाई

ग्राम सोमनी: जेसीबी से ढहाया गया अवैध प्लाटिंग का ढांचा

🛑 राजस्व टीम की सख्त कार्रवाई:

एसडीएम राजनांदगांव **श्री गौतम पाटिल** एवं तहसीलदार **श्री प्यारेलाल नाग** के नेतृत्व में राजस्व टीम ने ग्राम सोमनी के खसरा नंबर 182 में दबिश दी। यहाँ अवैध रूप से बनाई जा रही सड़कों और पुल-पुलिया को जेसीबी की मदद से उखाड़ दिया गया।

प्रशासनिक टीम ने मौके पर अवैध प्लाटिंग करने वालों को सख्त हिदायत दी है कि भविष्य में शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध निर्माण न करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में भू-माफियाओं और अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध प्लाटिंग करने वालों में हड़कंप मच गया है।

1st Khabar 24
संपादक एवं पत्रकार: दीपक वैष्णव

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment