राजनांदगांव राजस्व प्रकरण निराकरण:ग्राम पंचायतों में 15 दिनों के भीतर होगा निपटारा

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love
1st Khabar 24

विशेष रिपोर्ट: राजनांदगांव जिला प्रशासन की अभिनव पहल

राजनांदगांव | 29 मार्च 2026
जिले में राजस्व सेवाओं को सुलभ और पारदर्शी बनाने के लिए कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने एक बड़ी पहल की है। अब ग्रामीणों को नामांतरण और खाता विभाजन जैसे कार्यों के लिए तहसील कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। ग्राम पंचायतों में ही महज 15 दिनों के भीतर इन प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है।

📊 अभियान की मुख्य बातें:

  • निराकरण का लक्ष्य: मात्र 15 दिनों के भीतर।
  • बड़ी सफलता: पिछले 6 माह में 1500 से अधिक प्रकरणों का निराकरण।
  • सुविधा: अविवादित नामांतरण और खाता विभाजन अब पंचायत स्तर पर।
  • सांकरा का निरीक्षण: कलेक्टर ने सांकरा पंचायत का किया औचक निरीक्षण।

“पहले फौती नामांतरण के लिए कई बार तहसील जाना पड़ता था, पर अब ग्राम पंचायत में ही काम होने से समय और पैसे दोनों की बचत हुई है।”
– डुलेश कुमार बंजारे, किसान (ग्राम सांकरा)

कलेक्टर ने अधिकारियों को गांवों में मुनादी कराकर लोगों को इस सुविधा के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह और जनपद सीईओ श्री मनीष साहू सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

1st Khabar 24
संपादक एवं पत्रकार: दीपक वैष्णव

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment