​राजनांदगांव: सड़क दुर्घटना में घायलों को मिलेगा 1.50 लाख तक का मुफ्त इलाज

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

1st khabar 24 news portal logo
Spread the love
1st Khabar 24

राजनांदगांव: सड़क दुर्घटना में घायलों को मिलेगा 1.50 लाख तक का मुफ्त इलाज, पीएम-राहत योजना की कार्यशाला संपन्न

राजनांदगांव | 23 मार्च 2026
प्रधानमंत्री रोड एक्सीडेंट विक्टिम हॉस्पिटलाइजेसन एण्ड एस्योरड ट्रीटमेंट (पीएम-राहत) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सभाकक्ष में जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में शासन के निर्देशानुसार योजना के सफल संचालन और पीड़ितों को तत्काल उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

पीएम-राहत योजना कार्यशाला राजनांदगांव

कार्यशाला में प्रशिक्षण प्रदाय करते अधिकारी एवं उपस्थित स्वास्थ्य अमला

कार्यशाला में विस्तार से बताया गया कि भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अब तत्काल और कैशलेस ईलाज की सुविधा मिलेगी। योजना के तहत घायलों को गोल्डन ऑवर अर्थात सड़क दुर्घटना के तुरंत बाद के महत्वपूर्ण समय में बिना किसी देरी के अस्पतालों में भर्ती कर अधिकतम 7 दिनों तक प्रति व्यक्ति अधिकतम 1 लाख 50 हजार रूपए तक का कैशलेस उपचार जिले के पंजीकृत समस्त शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

योजना के प्रमुख उद्देश्य और लक्ष्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल मरीजों को समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना है। दुर्घटना के बाद शुरूवाती समय में तत्काल ईलाज मिलने पर कई लोगों की अनमोल जान बचाई जा सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी 34 शासकीय अस्पतालों और 37 निजी अस्पतालों के प्रभारियों व संचालकों को टीएमएस 2.0 पोर्टल एवं ईडीएआर पोर्टल का लाइव प्रशिक्षण प्रोजेक्टर द्वारा दिया गया।

प्रशिक्षण कार्यशाला में जिला टीकाकरण अधिकारी सह नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत डॉ. बीएल तुलावी, जिला प्रबंधक पीएम-राहत अरूण सोनी एवं जिला परियोजना समन्वयक ऐश्वर्य साव द्वारा तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि योजना का लाभ जन-जन तक पहुँचाना शासन की प्राथमिकता है।

कार्यशाला में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय पेण्ड्री, जिला चिकित्सालय बसंतपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव, छुरिया, डोंगरगढ़, घुमका, सोमनी तथा समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, आरएमए, अस्पताल मेडिको एवं निजी अस्पतालों के प्रबंधक उपस्थित रहे।

1st Khabar 24
संपादक एवं पत्रकार: दीपक वैष्णव
Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment