
राजनांदगांव | 26 मार्च 2026
राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक **सुश्री अंकिता शर्मा** के कड़े निर्देश पर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गैंदाटोला पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विवाद करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
थाना गैंदाटोला पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बिरेन्द्र साहू
🚔 कार्यवाही का विवरण:
- 👤 अनावेदक: बिरेन्द्र साहू (35 वर्ष), निवासी ग्राम बेलरगोंदी।
- ⚖️ धाराएं: 170 BNSS के तहत गिरफ्तारी, धारा 126, 135(3) BNSS के तहत कार्यवाही।
- 📢 मामला: शिकायत रिपोर्ट वापस लेने के नाम पर मारपीट और शांति भंग करने की कोशिश।
- ⛓️ नतीजा: न्यायालय कार्यपालिक मजिस्ट्रेट छुरिया के आदेश पर भेजा गया जेल।
पुलिस के अनुसार, आरोपी शिकायतकर्ता अहिल्या साहू पर रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बना रहा था और मौके पर विवाद एवं मारपीट पर उतारू हो गया था। संज्ञेय अपराध की आशंका को देखते हुए पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया। यह कार्यवाही एएसपी श्री कीर्तन राठौर और एसडीओपी मंजुलता बाज के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
छात्रों के लिए खबर ➔
राजनांदगांव: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 27 मार्च तक मौका…
1st Khabar 24
संपादक एवं पत्रकार: दीपक वैष्णव
Author: Deepak Vaishnava
.
Post Views 69



