नवरात्रि मेला डोंगरगढ़  श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पर विशेष ध्यान, कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

राजनांदगांव, 11 सितंबर, 2025 –

आगामी क्वांर नवरात्रि मेले को लेकर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने माँ बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ़ में एक अहम बैठक ली। इस दौरान उन्होंने लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डॉ. भुरे ने कहा कि दूर-दराज से आने वाले दर्शनार्थियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ सेवा पंडालों में चाय, नाश्ता, भोजन और साफ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करने पर जोर दिया। इसके अलावा, पदयात्रियों के लिए दवाई, ओआरएस और ग्लूकोज घोल जैसी चिकित्सा सुविधाएँ भी उपलब्ध कराने के लिए कहा।

कलेक्टर ने खाद्य एवं सुरक्षा विभाग को मेला क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की नियमित जांच करने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी अधिकारियों, मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों और सेवा पंडालों के संचालकों से आपसी समन्वय और सहयोग से काम करने की अपील की ताकि इस वर्ष का नवरात्रि मेला सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

 

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment