सांसद संतोष पाण्डेय ने डॉ. नीरेंद्र साहू को दी बधाई

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पाण्डेय ने हाल ही में डोंगरगांव में प्रदेश साहू संघ के नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू से उनके निवास पर मुलाकात की। सांसद पाण्डेय ने डॉ. साहू को गुलदस्ता भेंट कर उनके निर्विरोध निर्वाचन पर हार्दिक बधाई दी।
इस दौरान, सांसद पाण्डेय ने डॉ. साहू के समाज के प्रति निरंतर योगदान और समाजहित के कार्यों की सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. साहू के नेतृत्व में साहू समाज को एक नई दिशा मिलेगी और संगठन और भी सशक्त होगा।
सांसद ने कहा कि प्रदेश के सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य में साहू समाज का योगदान हमेशा महत्वपूर्ण रहा है और आगे भी रहेगा। इस मुलाकात में सांसद के साथ कई गणमान्य जनप्रतिनिधि और समाज के सदस्य भी उपस्थित थे, जिन्होंने डॉ. साहू को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों में सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मीनारायण गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू त्रिपाठी, मंडल भाजपा अध्यक्ष दीना पटेल, गुलशन हिरवानी, जिला उपाध्यक्ष महेश्वर साहू, रामकुमार गुप्ता, सतीष पाण्डेय, युवा नेता सागर वर्मा, प्रवेश ठाकुर, शरद वैष्णव, सिद्धम चोपड़ा, मयंक साहू, छोटू साहू, नंदलाल कुम्भकार, हिमांशु साहू सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और साहू समाज के अनुयायी शामिल थे।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment