देश के श्रेष्ठ ‘आपदा मित्र’ चुने गए राजनांदगांव के पुष्पेंद्र और अनुसुइया, कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने दी बधाई

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के आपदा मित्र मास्टर ट्रेनरों ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ाया है। देश के श्रेष्ठ आपदा मित्रों में चयनित श्री पुष्पेंद्र कुमार साहू और कुमारी अनुसुइया साहू ने आज कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव से मुलाकात की। कलेक्टर ने दोनों आपदा मित्रों को उनकी इस गौरवशाली उपलब्धि, गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनने और गृह मंत्रालय द्वारा सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

​मुलाकात के दौरान आपदा मित्रों ने दिल्ली के अपने गौरवपूर्ण अनुभवों को साझा किया। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA), नई दिल्ली के मार्गदर्शन में देश भर से केवल 150 श्रेष्ठ आपदा मित्रों का चयन किया गया था, जिन्हें गणतंत्र दिवस परेड देखने का विशेष अवसर प्रदान किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य से राजनांदगांव जिले के इन दो मास्टर ट्रेनरों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर इस सूची में जगह बनाई।

​अपनी विशिष्ट सेवाओं के लिए इन आपदा मित्रों को दिल्ली में अत्यंत सम्मानजनक आतिथ्य प्राप्त हुआ। 25 जनवरी को देश के सभी चयनित 150 आपदा मित्र राष्ट्रपति भवन में आयोजित भोज में शामिल हुए और राष्ट्रपति भवन का भ्रमण किया। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में इन आपदा मित्रों ने एनडीएमए के साथ गेस्ट स्वयंसेवक के रूप में परेड में भाग लिया। इसके साथ ही सुषमा स्वराज भवन में आयोजित संवाद कार्यक्रम में इन स्वयंसेवकों को देश के गृहमंत्री एवं केंद्रीय सहकारिता मंत्री के साथ चर्चा करने का अवसर भी प्राप्त हुआ।

​जिले के आपदा मित्रों की इस सफलता पर प्रशासनिक अधिकारियों सहित स्थानीय नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment