राजनांदगांव
तहसील साहू संघ डोंगरगांव के अध्यक्ष हेमंत साहू के मार्गदर्शन में परिक्षेत्रीय साहू संघ दिवानभेड़ी का निर्वाचन भारी बारिश के बावजूद लगभग 93% मतदान के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद हेतु हुए मुकाबले में धर्मेंद्र साहू, मोहन साहू और मनोज साहू प्रत्याशी रहे जिसमें धर्मेंद्र साहू ने सर्वाधिक 47 मत पाकर निर्णायक जीत दर्ज की और उन्हें निर्वाचित अध्यक्ष घोषित किया गया।
चुनाव में कुल 82 मतदाताओं में से अधिकांश ने मतदान किया। अध्यक्ष पद पर जीत के साथ-साथ अन्य पदों पर भी नए प्रतिनिधियों का चयन किया गया। लीला राम साहू (गिरगांव) और डेरहीन साहू (दिवानभेड़ी) उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसी तरह रिखी राम साहू (गोडरी) और इंदु साहू (मारगांव) संगठन सचिव बने। निर्वाचित अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू ने महेश साहू (सालिक झिटिया) को सचिव तथा नरेंद्र साहू (ओडारबांध) को कोषाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया।निर्वाचन के उपरांत समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाणपत्र प्रदान कर बधाई व शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों में तहसील संरक्षक व पूर्व महामंत्री अमरनाथ साहू, तहसील अध्यक्ष हेमंत साहू, सचिव धनराज साहू, कोषाध्यक्ष रामप्रकाश साहू, जिला उपाध्यक्ष महेश्वर साहू व मदन साहू, संगठन सचिव सुरेंद्र साहू, पर्यवेक्षक बलीराम साहू, रामभरोसा साहू, मुख्य निर्वाचन अधिकारी नारायण साहू, कोमल साहू, नरेश गंजीर सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूर्व महामंत्री अमरनाथ साहू, तहसील अध्यक्ष हेमंत साहू और मदन साहू ने संयुक्त रूप से सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि समाज के विकास के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर चलना होगा। उन्होंने नवगठित कार्यकारिणी से अपेक्षा जताई कि वे समाज की एकता और प्रगति के लिए सक्रिय भूमिका निभाएँगे। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख सामाजिक जनों में मूलचंद साहू, सीएल हिरवानी, अगनूराम साहू, राधेश्याम साहू, अर्जुन साहू, बिरबल साहू, मनोज साहू, नानुक राम, चुम्मन साहू, निर्भय साहू, गोपाल साहू, भुवन साहू, रूपराम साहू, दिलीप साहू, धनेश्वरी साहू, चितरेखा साहू, सावित्रीबाई, सीता बाई, संध्या, गंगाबाई, सुहागाबाई, डोमेश्वरी, कोमल साहू, राजाराम, सुनीता साहू सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित थे।



