
डोंगरगढ़, 16 सितंबर, 2025
डोंगरगढ़ में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची की माँ की शिकायत और मेडिकल जाँच के बाद, आरोपी के खिलाफ 65(2) बीएनएस और 4(2) पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम ने तुरंत जाँच के लिए निर्देश दिए। थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने आरोपी ज्ञानी चौरे (उम्र 53 वर्ष, निवासी डोंगरगढ़) को तलाश कर गिरफ्तार किया। आरोपी को 15 सितंबर को ही कोर्ट में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह, उपनिरीक्षक रामेश्वरी बधेल, सहायक उपनिरीक्षक विजय साहू, प्रधान आरक्षक प्रकाश चन्द्रवंशी, आरक्षक योगेश कुमार साहू, टीजीआर अशोक और नेहा बंजारे का खास योगदान रहा।



