बिना परमिशन इमारती लकड़ी कटाई का खेल, ठेकेदार–अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा काम

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

➡️उड़ान दस्ता ने कार्यवाही के नाम पर किया खाना पूर्ति, एक माजदा पर कार्यवाही

डोंगरगांव।

क्षेत्र में लकड़ी ठेकेदारों और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से बिना अनुमति इमारती लकड़ी की कटाई खुलेआम जारी है। सोमवार सुबह बगदई से साल्हे मार्ग पर खेतों में बड़ी संख्या में इमारती लकड़ी की कटाई की जा रही थी। जिसकी सूचना डोंगरगांव वन विभाग के अधिकारी विनोद मिश्रा को भी दी गई थी l ठेकेदारों के हौसले इतने बुलंद हैं कि मशीनों से पेड़ों की कटाई की जा रही थी। जहाँ

मौके पर क्रेन, दो माजदा वाहन और ट्रैक्टरों के माध्यम से अवैध कटाई के साथ-साथ लकड़ी का परिवहन भी किया जा रहा था। दिनदहाड़े इस तरह अवैध गतिविधियों के चलते वन विभाग के अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं और मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है l जहाँ शिकायत के बाद वन विभाग की उड़ान दस्ता टीम मौके पर पहुँचकर केवल एक माजदा पर कार्यवाही करते हुए खाना पूर्ति कर लौट गई l जबकि मोके पर क्रेन, दो माजदा और ट्रैक्टर भी होने के बाद भी कार्यवाही केवल गाड़ी पर ही कि गई l

इसी तरह का मामला बम्हनीभाटा क्षेत्र में भी सामने आया था, जहां वन विभाग की मौजूदगी में हरे-भरे पेड़ों की कटाई किए जाने का आरोप लगा था, जो मीडिया में काफी चर्चा का विषय बना था। सागौन की कटाई से लेकर अवैध लकड़ी के परिवहन तक लगातार सामने आ रहे मामलों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं।

अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस पूरे मामले पर क्या कार्रवाई करते हैं या अवैध कटाई का यह सिलसिला यूं ही जारी रहेगा।

योगेश साहू एसडीओ ने बताया कि कहुआ लकड़ी पर कार्यवाही करते हुए एक माजदा CG04NM9498

जो की लकड़ी से भरा हुआ था उसपर कार्यवाही की गई है l वहीं बाकी गाड़ी वहाँ से भाग गई l वहीं खेत मालिक पर प्रकरण बनाकर राजस्व विभाग को दिया जाएगा जहाँ उसके खिलाफ अवैध इमारती लकड़ी की कटाई का मामला चलेगा l

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment