स्वस्थ जीवनशैली अभियान: आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में प्रतिदिन योग शिविर

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

स्वस्थ जीवनशैली अभियान: आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में प्रतिदिन योग शिविर
Spread the love

स्वस्थ जीवनशैली अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में प्रतिदिन योग शिविर का आयोजन

गैरसंचारी रोगों से बचाव हेतु जिला प्रशासन की बड़ी पहल

राजनांदगांव, 10 मार्च 2026

आयुष्मान आरोग्य मंदिर में योगाभ्यास करते नागरिक

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में आयुष विभाग द्वारा स्वस्थ जीवनशैली अभियान अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) सुरगी, बघेरा, सुकुलदैहान, मोहन्दी, पदुमतरा, भैंसातरा, मोहारा, बोरतलाव, कनेरी, बेलरगोंदी, गैंदाटोला, महरूम, chirचारीकला एवं सड़क चिरचारी, आयुष योगा एण्ड वेलनेस सेंटर, आयुष पॉलीक्लीनिक चिखली प्रतिदिन सुबह 7 बजे से विशेष योगसत्रों का आयोजन किया जा रहा है।

अभियान का मुख्य उद्देश्य 30 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को गैरसंचारी रोगों, मधुमेह, उच्च रक्तचाप से बचाव तथा रोगों को नियंत्रित रखना हैं। आयुष विभाग के प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा मंडूकासन, वृक्षासन, भुजंगासन तथा प्राणायाम सहित विशेष योगाभ्यास कराया जाएगा।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) में संचालित स्वास्थ्य गतिविधियां

सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में प्रतिमाह बीपी, शुगर स्क्रीनिंग की जायेगी। योग तथा जीवन शैली द्वारा इन रोगियों को मिलने वाले लाभों एवं सुधार की समीक्षा की जाएगी। साथ ही आयुष चिकित्सकों द्वारा दिनचर्या में अनियमित जीवनशैली जनित बीमारियों से बचाव के लिए दैनिक खानपान एवं जीवनशैली में सुधार हेतु आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा।

जिला आयुष अधिकारी डॉ. शिल्पा मिश्रा ने जिले के नागरिकों से गैरसंचारी रोगों से बचाव एवं नियंत्रण तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं नियमित योगाभ्यास के लिए अपने निकटतम आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि नागरिक योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ एवं ऊर्जावान रह सकते है।


ऐसी समाचार या विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

WhatsApp पर संपर्क करें 💬

Editor-in-Chief

Deepak Kumar Vaishnava

1st Khabar 24 – निष्पक्ष पत्रकारिता

📞 7803030002
Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment