ऐतिहासिक कैबिनेट निर्णय
राजनांदगांव में बनेगा अत्याधुनिक खेल मैदान और क्रिकेट अकादमी
राजनांदगांव | 11 मार्च 2026

।। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक ।।
छत्तीसगढ़ सरकार ने राजनांदगांव जिले के युवाओं के लिए एक बड़ा ऐतिहासिक उपहार दिया है। मंत्रिपरिषद की अहम बैठक में निर्णय लिया गया है कि जिला क्रिकेट एसोसिएशन राजनांदगांव को अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं के विस्तार हेतु राजगामी संपदा की 5 एकड़ भूमि आबंटित करने की मंजूरी दे दी गई है।
।। डॉ. रमन सिंह जी की बड़ी सौगात ।।

माननीय छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव के लाडले विधायक
डॉ. रमन सिंह जी
के विशेष प्रयासों से राजनांदगांव को मिला खेल क्षेत्र में यह ऐतिहासिक उपहार।
इस विस्तृत परियोजना के तहत आबंटित भूमि पर अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार सर्वसुविधायुक्त क्रिकेट स्टेडियम और हाई-टेक अकादमी का निर्माण किया जाएगा। मंडी मंडल और खेल प्रेमियों ने इस निर्णय पर खुशी जताते हुए माननीय डॉ. रमन सिंह जी का हृदय से आभार प्रकट किया है।
इसे भी पढ़ें: महत्वपूर्ण समाचार
ताजा खबरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Deepak Kumar Vaishnava
राजनांदगांव | 1st Khabar 24
Author: Deepak Vaishnava
.




