डोंगरगांव-छुरिया क्षेत्र में अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्यवाही: कलेक्टर के निर्देश पर JCB, हाईवा और ट्रैक्टर जब्त
विशेष रिपोर्ट: 1stkhabar24



तस्वीरें: डोंगरगांव एवं छुरिया में खनिज विभाग की बड़ी जप्ती कार्यवाही (1stkhabar24 एक्सक्लूसिव)
राजनांदगांव | 11 मार्च 2026: कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके अंतर्गत डोंगरगांव एवं छुरिया तहसील के विभिन्न क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
📍 इन गांवों में हुई छापामार कार्यवाही
● डोंगरगांव तहसील: खुज्जी, बघमार, साल्हे, लक्ष्मणभरदा, गनेरी-मनेरी एवं नादिया।
● छुरिया तहसील: नागरकोहरा, बरछाटोला, कल्लूटोला, मोतीपुर एवं बंशीबंजारी।
निरीक्षण के दौरान खनिज अमला द्वारा इन क्षेत्रों में खनिज रेत एवं मुरूम के अवैध परिवहन व उत्खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई है। प्रशासन की इस दबिश से अवैध कारोबारियों में हड़कंप है।
🚛 जब्त वाहन एवं स्वामित्व का विवरण
- JCB (CG 08 AW 3323) एवं हाईवा (CG 08 AH 7389): भारत साहू, निवासी नागरकोहरा (मुरूम-मिट्टी समेत थाना चिचोला सुपुर्द)।
- जॉन डियर ट्रैक्टर (हरा रंग): तिरथदास साहू, निवासी पाण्डुका (रेत समेत थाना डोंगरगांव सुपुर्द)।
- स्वराज ट्रैक्टर (नीला रंग): भानूराम गोड़, निवासी लक्ष्मणभरदा (रेत समेत थाना डोंगरगांव सुपुर्द)।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सभी प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जिले में खनिज माफियाओं के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
🔍 इसे भी पढ़ें (प्रशासनिक सक्रियता):
👉 राजनांदगांव पुलिस का ‘मिशन साइबर सुरक्षा’: IPS अंकिता शर्मा ने युवाओं को किया जागरूक
1stkhabar24.in – निष्पक्ष एवं निर्भीक
भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध हमारी मुस्तैद रिपोर्टिंग।
© 2026 1stkhabar24.in | छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल
संपादक: दीपक कुमार वैष्णव
Author: Deepak Vaishnava
.



