सरपंच मलिखम कोसरे के निवास पहुंचे पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, परिवार वालों के साथ बांटा दुख
फोटों: बासुला में शोक संवेदना व्यक्त करते पूर्व सांसद अभिषेक सिंह व अन्य भाजपा नेता
राजनांदगांव :- ग्राम पंचायत बासुला के सरपंच श्री मलिखम कोसरे के अनुज श्री ललित कोसरे के सुपुत्री स्व सानिया कोसरे का अकास्मिक निधन 08 मार्च को हो गया। जिससे उनके परिवार व पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
जिसमें उनके परिवार वालों के दुख बांटने के लिए राजनांदगांव लोकसभा के पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह जी ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा अनु, जाति मोर्चा छ, ग, एवं सरपंच श्री मलिखम कोसरे जी के निवास स्थान पहुंचे।
साथ में वरिष्ठ भाजपा नेता (पूर्व केबिनेट मंत्री दर्जा) श्री खुबचंद पारख, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत, जिला मंत्री श्री तरुण लहरवानी, तिलई मंडल के अध्यक्ष श्री परदेशी सोनबोईर, भाजयुमो जिला महामंत्री श्री नोमेश वर्मा, जिला पंचायत प्रतिनिधि श्री टाकेश सिन्हा, श्री रामकुमार वर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री गोपीराम साहू, मंडल महामंत्री श्री यशवंत वर्मा, श्री राकेश कुमार साहू, श्री शशांक साहू, ठेलकाडीह मंडल अध्यक्ष श्री भोज बंजारे, श्री पेमेंद चंदेल, सरपंच गातापार श्री अर्जुन क्षत्रिय, सरपंच धर्मापुर श्री कोमल टंडन, श्री गोविंद वर्मा सरपंच डीलापहारी, श्री हरिश्चंद्र सिन्हा, श्री कोमल वर्मा, श्री जितेन्द्र गायकवाड़ सभापति जनपद पंचायत राजनांदगांव, श्री पवन गायकवाड़ मंडल मंत्री घुमका, एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मानवता की मिसाल: मासूम बच्ची की मदद करने वाले युवाओं को एसपी सुश्री अंकिता शर्मा ने किया सम्मानित
Author: Deepak Vaishnava
.



