बड़ी खबर
डोंगरगांव में गूंजेगा वैष्णव समाज का शंखनाद: 15 मार्च को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक और भव्य होली मिलन का महासंगम

डोंगरगांव :- सामाजिक समरसता और गौरव की प्रतीक संस्था छत्तीसगढ़ श्री वैष्णव मंडल डोंगरगांव के तत्वाधान में आगामी 15 मार्च को एक भव्य समागम होने जा रहा है। इस दौरान “होली मिलन समारोह” का संगीतमय रंगोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें समूचे प्रदेश से वैष्णव बंधु सपरिवार आमंत्रित हैं। इस महत्वपूर्ण अवसर पर समाज की एकजुटता को मजबूती देने के लिए “प्रदेश कार्यसमिति की बैठक” भी आहूत की गई है।
सांसद संतोष पाण्डे की उपस्थिति में जुटेंगे दिग्गज
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री संतोष पाण्डे (सांसद, राजनांदगांव) होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव (अध्यक्ष, जिला पंचायत राजनांदगांव) एवं श्रीमती अंजू त्रिपाठी (अध्यक्ष, नगर पंचायत डोंगरगांव) द्वारा की जाएगी।

तस्वीर: समारोह में आमंत्रित विशिष्ट अतिथि एवं समाज के प्रमुख पदाधिकारी
विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती मनोरमा वैष्णव (पूर्व अध्यक्ष, नगर पंचायत डोंगरगांव) उपस्थित रहेंगी। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि समाज के भविष्य की रूपरेखा तय करने का एक बड़ा मंच है।
📝 बैठक के प्रमुख बिंदु:
- प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक।
- सामाजिक उत्थान विषयक विस्तृत चर्चा।
- राजगामी संबंध एवं आगामी प्रदेश निर्वाचन कार्य योजना पर विचार।
- अन्य महत्वपूर्ण विषय प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति से।
समय एवं स्थान
यह भव्य आयोजन 15 मार्च 2026 (रविवार) को प्रातः 10:00 बजे से श्री वैष्णव भवन, करियाटोला वार्ड, डोंगरगांव में प्रारंभ होगा। श्री वैष्णव मंडल डोंगरगांव एवं छत्तीसगढ़ श्री वैष्णव महासभा रायपुर द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले समस्त सदस्यों के लिए जलपान एवं भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है।
Author: Deepak Vaishnava
.




