बिजली बिल के नाम पर साइबर ठगी से बचें, पॉवर कंपनी ने जारी की एडवायजरी

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love
News Image

रायपुर : साइबर ठगों से बचने की पॉवर कंपनी ने की उपभोक्ताओं से अपील

📍 रायपुर | 📅 15 मार्च 2026

विद्युत उपभोक्ता रहे सतर्क, सतर्कता ही समझदारी: छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कंपनी ने साइबर ठगों से बचने के लिए प्रदेश के उपभोक्ताओं से विशेष अपील की है। मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के पंजीयन अथवा किसी भी प्रकार के भुगतान के लिए किसी अनजान वॉट्सएप, मेल अथवा एसएमएस पर क्लिक करने से बचें। योजना के नाम पर किसी भी लिंक या एपीके फाइल को डाउनलोड न करें। पॉवर कंपनी ने स्पष्ट किया है कि वे अपनी किसी भी योजना के लिए कोई एपीके फाइल या वेब लिंक नहीं भेजते हैं।

छत्तीसगढ राज्य पॉवर कंपनी के एमडी श्री भीम सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना को आम उपभोक्ताओं तक पहुँचाने के लिए पॉवर कंपनी मैदानी स्तर पर शिविरों का आयोजन करेगी। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे अपना कोई भी भुगतान सिर्फ मोर बिजली एप, कंपनी की वेबसाइट, एटीपी सेंटर अथवा नजदीकी कार्यालय में ही करें।

कंपनी ने कड़े शब्दों में कहा है कि किसी भी मैदानी कर्मचारी को नकद भुगतान न करें। पंजीयन राशि के भुगतान की सुविधा केवल आधिकारिक माध्यमों से ही उपलब्ध है। बिजली बिल भुगतान हो या कोई अन्य सूचना, पॉवर कंपनी अपने उपभोक्ताओं को संदेश सिर्फ CSPDCL-S सेंडर ID से ही भेजती है। किसी अन्य जानकारी के लिए कॉल सेंटर के टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क किया जा सकता है।

संपादक: दीपक वैष्णव

1st Khabar 24 |

मोबाइल: 7803030002

1st Khabar 24
Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment