​राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, बच्चियां बरामद

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love
क्राइम रिपोर्ट : कोतवाली पुलिस

 अपहरण और दुष्कर्म के दो मामलों में पुलिस की बड़ी सफलता; नाबालिग बच्चियां बरामद, आरोपी सलाखों के पीछे

  • दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने सकुशल किया बरामद।
  • BNS की धारा 65 (1) और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई।
  • आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जिला जेल।
Crime Report 1st Khabar 24

सांकेतिक चित्र: सिटी कोतवाली पुलिस की टीम और गिरफ्तार आरोपी

राजनांदगांव :- थाना सिटी कोतवाली राजनांदगांव पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करते हुए अपहरण और दुष्कर्म के दो गंभीर मामलों को सुलझाने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस की विशेष खोजी टीम ने 09.03.2026 और 11.03.2026 से लापता दो नाबालिग बच्चियों को आरोपियों के चंगुल से दस्तयाब कर लिया है।

⚖️ न्यायिक कार्यवाही एवं गिरफ्तार आरोपी

1. मोनू बांसफोड़ (19 वर्ष): पिता गणेश बांसफोड़, निवासी- अटल आवास बैगापारा लखोली।

2. साहिल मंडावी (20 वर्ष): पिता सुरेश मंडावी, निवासी- ग्राम भोथली, थाना लालबाग।

पुलिस के अनुसार, बच्चियों के बयान और डॉक्टरी मुलाहिजा रिपोर्ट के आधार पर पीड़िताओं के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले में धारा 65 (1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 4 (1) पॉक्सो एक्ट जोड़कर दोनों आरोपियों को आज दिनांक 14.03.2026 को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश करने के उपरांत दोनों आरोपियों को जिला जेल राजनांदगांव दाखिल कर दिया गया है।

1st Khabar 24
सच, निष्पक्षता और साहस की आवाज़
दीपक कुमार वैष्णव
संपादक
Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment