
राजनांदगांव | 27 मार्च 2026
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मासूम पहुंचे, जहाँ उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत निर्माणाधीन पटेवा से पेंड्री सड़क का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर का सख्त रुख देखने को मिला; उन्होंने स्वयं इंची टेप पकड़कर सड़क की मोटाई मापी और निर्माण कार्य की गुणवत्ता का बारीकी से आकलन किया।

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव सड़क की गुणवत्ता जांचते हुए
कलेक्टर ने अधिकारियों को दो टूक शब्दों में निर्देश दिया कि बारिश शुरू होने से पहले जिले की सभी निर्माणाधीन सड़कों का कार्य पूर्ण हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को आवागमन में कोई कठिनाई नहीं होनी चाहिए और गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए। लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
🛑 निरीक्षण के दौरान प्रमुख निर्देश:
- गुणवत्ता सर्वोपरि: डामरीकरण और लेयरिंग की स्थिति मानकों के अनुरूप हो, तकनीकी परीक्षण नियमित कराएं।
- सुरक्षा व्यवस्था: सोल्डर को मजबूत बनाएं और निर्माण क्षेत्र में बैरिकेटिंग व स्पष्ट साइनेज बोर्ड लगाएं।
- समय-सीमा: बारिश से पूर्व लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से संवाद किया। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक बताया कि नई सड़क बनने से स्कूल, बाजार और स्वास्थ्य केंद्र पहुंचना सुगम हो जाएगा। कलेक्टर ने ग्रामीणों के सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
🌾 किसानों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी:
कलेक्टर ने उपस्थित किसानों को प्रधानमंत्री आशा योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले की 15 समितियों के माध्यम से दलहन और तिलहन फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। किसानों को दलहन-तिलहन क्षेत्र विस्तार के लिए प्रेरित करते हुए समय पर पंजीयन कराने की सलाह दी गई।
निरीक्षण के दौरान PMGSY के कार्यपालन अभियंता श्री पद्मसंभव मिश्रा, सहायक अभियंता श्री सुशील सावरकर, उप अभियंता श्रीमती निधी दवे सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
Author: Deepak Vaishnava
.



