वादा निभाया, भविष्य संवारा: सरपंच शरद वैष्णव ने स्कूल को सौंपे कंप्यूटर

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

ग्राम पंचायत आसरा कंप्यूटर वितरण कार्यक्रम सरपंच शरद वैष्णव
Spread the love

शिक्षा क्रांति: ग्राम पंचायत आसरा विशेष
सरपंच शरद वैष्णव की सक्रियता से डिजिटल सौगात

सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों को मिला ‘कंप्यूटर का उपहार’, सरपंच ने निभाया डिजिटल शिक्षा का संकल्प

आसरा/डोंगरगाँव (05 मार्च 2026): शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिकता और तकनीकी ज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, ग्राम पंचायत आसरा में एक सराहनीय पहल की गई है। वर्तमान सरपंच शरद वैष्णव की अटूट कर्मठता और दूरदर्शिता का परिणाम है कि गाँव के सरस्वती शिशु मंदिर में बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कंप्यूटर सेट प्रदान किए गए।

अटूट कर्मठता और डिजिटल सपना➡️

भूतपूर्व जनपद अध्यक्ष सम्माननीय टिकेश साहू द्वारा पूर्व में की गई घोषणा को प्राथमिकता देते हुए, सरपंच शरद वैष्णव ने न केवल वादा पूरा किया, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को डिजिटल दुनिया से कदमताल करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया है।

मील का साबित होगी यह पहल➡️

विद्यालय के प्रधानाचार्य भगवान दास साहू एवं आचार्य संतोष कुमार मिश्रा ने इस कदम की हृदय से सराहना की। उन्होंने कहा कि सरपंच शरद वैष्णव की यह सोच ग्रामीण अंचल के स्कूलों में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ‘मील का पत्थर’ साबित होगी। विद्यालय प्रबंधन एवं ग्रामवासियों ने इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

🚩 कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति

श्रीमती अनिता बाई पंचारी (जनपद सदस्य)
शरद कुमार वैष्णव (सरपंच, आसरा)
मुकेश कुमार साहू (अध्यक्ष ग्राम समिति)
डेरहादास साहू
शिवकुमार भक्ता
परमाराम साहू
नरेंद्र कुमार पंचारी
मदनलाल साहू
भागचंद साहू
तीरथ राम कंवर
लखन लाल साहू
जनक लाल साहू
पवन कुमार यादव
भागवत राम कंवर
भगवान दास साहू (प्राचार्य)
संतोष कुमार मिश्रा (आचार्य)
समस्त विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासी
📍 इसे भी पढ़ें – आज की बड़ी खबर
📍 समाचार के लिए संपर्क करें: 7803030002

1st Khabar 24 – आपका विश्वास, हमारी ताक़त

संपादक: दीपक वैष्णव www.1stkhabar24.in

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment