
राजनांदगांव | 27 मार्च 2026
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगाज के साथ ही राजनांदगांव पुलिस ने सट्टेबाजों के खिलाफ अपनी ‘फील्डिंग’ टाइट कर दी है। पुलिस ने क्रिकेट की भाषा में सट्टेबाजों को कड़ा संदेश देते हुए चेतावनी दी है कि इस बार उनकी एक भी गलती उन्हें सीधे जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा देगी।

क्रिकेट की भाषा में सट्टेबाजों को राजनांदगांव पुलिस का कड़ा संदेश
🏏 पुलिस की ‘क्रिकेट’ वाली चेतावनी:
- कानून की टीम फिट: सट्टेबाजी का खेल खेलोगे, तो हर ओवर में ‘आउट’ होने के लिए तैयार रहो।
- सटीक बॉलिंग: पुलिस की कार्रवाई इतनी सटीक होगी कि सट्टेबाजों का ‘विकेट’ कभी भी गिर सकता है।
- पार्टनरशिप पड़ेगी भारी: सट्टा आईडी देने वालों के साथ साझेदारी की, तो पुलिस की ‘टाइट फील्डिंग’ का सामना करना होगा।
Match नहीं, सीधा जेल का ‘Lock-up’ दिखेगा!
पुलिस ने अपील की है कि IPL का मज़ा खेल देखने में लें, सट्टेबाजी में नहीं।
हेल्पलाइन नंबर: 9479192199
राजनांदगांव पुलिस सोशल मीडिया और पोस्टर्स के जरिए लगातार जनता को जागरूक कर रही है। पुलिस का स्पष्ट कहना है कि सट्टेबाजी एक अपराध है और इसमें लिप्त पाए जाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
1st Khabar 24
संपादक : दीपक वैष्णव
Author: Deepak Vaishnava
.
Post Views 124



