राजनांदगांव का गौरव: मनेरी स्कूल की सोनाली यादव का राज्य स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में चयन, वैष्णवी ने नन्हे सितारे में मारी बाजी

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

मनेरी स्कूल राजनांदगांव में सम्मानित होतीं सोनाली यादव और वैष्णवी कवर।
Spread the love
मनेरी स्कूल राजनांदगांव में सम्मानित होतीं सोनाली यादव और वैष्णवी कवर।
छात्राएं और शिक्षकगण।

राजनांदगांव/डोंगरगांव (1stkhabar24) डोंगरगांव विकासखंड के मनेरी स्कूल राजनांदगांव की छात्राओं ने अपनी बौद्धिक प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद अब यहाँ की छात्राएं राज्य स्तर पर अपनी चमक बिखेरेंगी।

​विद्यालय की कक्षा 8वीं की छात्रा कु. सोनाली यादव ने जिला स्तरीय ‘विज्ञान गौरव प्रतियोगिता’ में अपनी मेधा का परिचय देते हुए 41 अंक अर्जित कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही सोनाली का चयन रायपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय परीक्षा के लिए हो गया है। इसी कड़ी में, कक्षा 4वीं की नन्ही छात्रा वैष्णवी कवर ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए ‘नन्हे सितारे’ प्रतियोगिता के विकासखंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला स्तर में अपनी जगह पक्की की है।

​छात्राओं की इस दोहरी सफलता पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रधान पाठक भवर लाल देवांगन की अध्यक्षता में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहाँ छात्राओं का तिलक लगाकर और पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर संकुल समन्वयक नीलमणी साहू सहित शिक्षक विनोद शर्मा, खेमलता खरे, भुनेश्वरी कोर्राम, पूनम जोशी, सुमन यादव, सरस्वती सिन्हा, नीता साहू एवं समस्त स्टाफ ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


“इसे भी पढ़ें”  ⤵️

https://1stkhabar24.in/rti-action-asra-panchayat/

 

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment