राजनांदगांव: जिला अस्पताल में मरीजों का हो गुणवत्तापूर्ण उपचार, अनावश्यक रिफर करने पर कलेक्टर जितेन्द्र यादव सख्त

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

राजनांदगांव कलेक्टर जितेन्द्र यादव समय सीमा की बैठक लेते हुए
जिला अस्पताल में मरीजों के उपचार के संबंध में निर्देश देते कलेक्टर।

राजनांदगांव (1stkhabar24) | कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा (TL) की बैठक ली। बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि जिला चिकित्सालय में मरीजों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और उन्हें कम से कम रिफर किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि यह जिला चिकित्सालय और शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय की समन्वित जिम्मेदारी है कि मरीजों का बेहतर इलाज जिले में ही सुनिश्चित हो।

पेयजल और कृषि के लिए विशेष निर्देश

आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए कलेक्टर ने जिले के उन स्थानों का चिन्हांकन करने को कहा है, जहां हर साल पेयजल की समस्या होती है। उन्होंने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश सीएमओ और जनपद सीईओ को दिए। इसके अलावा, उन्होंने किसानों के लिए खाद-बीज की उपलब्धता और उनके अग्रिम उठाव के लिए भी कार्ययोजना बनाने को कहा है।

अधिकारियों की मुख्यालय में मौजूदगी अनिवार्य

कलेक्टर ने अनुशासन और कार्यशैली को लेकर निर्देश दिया कि सभी जिला स्तरीय अधिकारी प्रत्येक मंगलवार और बुधवार को अनिवार्य रूप से मुख्यालय में उपस्थित रहेंगे। साथ ही, सभी शासकीय कार्यालयों और ग्राम पंचायतों में बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

आधार अपडेट और पीएम श्री स्कूल

शिक्षा और बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने 0 से 15 आयु वर्ग के बच्चों का आधार अपडेट प्राथमिकता से कराने को कहा है। उन्होंने पीएम श्री स्कूलों के निरंतर निरीक्षण और वहां गुणवत्तापूर्ण व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)

बैठक में पीएम आवास योजना (शहरी) की समीक्षा करते हुए बताया गया कि शासन के नए आदेशानुसार राजनांदगांव नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आबादी सुरक्षित भूमि पर काबिज साक्ष्य होने पर भी पात्र हितग्राहियों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

​बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय सहित सभी एसडीएम और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: – ⤵️

 [https://1stkhabar24.in/rajnandgaon-collector-jandarshen-news-2026/

प्रकाशन: www.1stkhabar24.in – दीपक कुमार वैष्णव (संपादक)”

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment