ग्राम पंचायत आसरा के सुशासन तिहार शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 19 पंचायतों की समस्याओं का हुआ समाधान

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love
आसरा 06 मई 2026। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत डोंगरगांव जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत आसरा में एक विशाल जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आसरा सहित कोकपुर, वि.नवागांव, सांगिनकछार, तेन्दूनाला, बम्हनीभांठा, खम्हेरा, तिलईरवार, टप्पा, जन्तर, चिचदो, माथलडबरी, मोहड़, मनेरी, बरगांव, मारगांव, गिरगांव, कोहका मो. और गु.नवागांव जैसी कुल 19 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

सुशासन तिहार ग्राम पंचायत आसरा शिविर

फोटो: 1st Khabar 24 (ग्राम पंचायत आसरा शिविर)

शिविर में मांग एवं शिकायत से संबंधित कुल 568 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान 13 प्रतिभावान विद्यार्थियों और 3 लखपति दीदीयों को सम्मानित किया गया। हितग्राहियों को 15 पेंशन स्वीकृति पत्र, 15 राशन कार्ड, महिला समूहों को 9 लाख रुपये के चेक, और कृषकों को मूंग बीज मिनी किट वितरित किए गए। साथ ही 7 गर्भवती माताओं की गोद भराई और बच्चों को सुपोषण किट प्रदान किए गए।

उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण:

शिविर में उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगांव श्रीमती रंजीता पडौती, उपाध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव श्री भरत वर्मा, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत श्री दिनेश गांधी,उपाध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगांव श्री मनीष कुमार साहू, सदस्य जिला पंचायत राजनांदगांव श्रीमती जागृति चुन्नी यदु, सभापति जनपद पंचायत डोंगरगांव श्री विवेक मंडावी, पूर्व उपाध्यक्ष नगर पंचायत श्री गुलशन हिरवानी, सदस्य जनपद पंचायत डोंगरगांव श्रीमती अनिता पंचारी, श्रीमती हरिला सिरसाठ एवं श्रीमती कांति चन्द्रवंशी, पार्षद नगर पंचायत डोंगरगांव श्री प्रफुल्ल जैन, श्री दीना पटेल, श्री जागेश्वर यादव, श्री शरद वैष्णव उपस्थित रहे।
प्रशासन की ओर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोराम, तहसीलदार डोंगरगांव श्री कमल किशोर साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगांव श्रीमती रोशनी भगत टोप्पो, वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षण अधिकारी श्री ओपी जैन सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

संपादक: दीपक वैष्णव, फर्स्ट खबर 24
Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment