महतारी वंदन योजना में अवैध वसूली पर बड़ी कार्रवाई, 9 वीएलई की आईडी ब्लॉक

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love
राजनांदगांव 07 मई 2026। शासन के निर्देशानुसार महतारी वंदन योजना अंतर्गत प्रदेश सहित जिले में हितग्राहियों का ऑनलाइन नि:शुल्क ई-केवाईसी सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। ई-केवाईसी सत्यापन कराने के लिए अंतिम तिथि 30 जुलाई निर्धारित की गई है। इस दौरान पात्र हितग्राहियों के खातों में राशि का अंतरण पूर्ववत जारी रहेगा |

बड़ी कार्रवाई: अवैध राशि मांगने की शिकायत पर 9 वीएलई की आईडी तत्काल प्रभाव से ब्लॉक।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती गुरूप्रीत कौर ने बताया कि लोक सेवा केंद्रों के वीएलई को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि ई-केवाईसी सत्यापन पूर्णतः निःशुल्क है। अवैध धनराशि की मांग पर 9 वीएलई की आईडी ब्लॉक कर उन्हें कार्य से पृथक किया गया है। भविष्य में भी विभागीय कार्यों से उन्हें विलग रखने की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों द्वारा शिविरों की सतत निगरानी और नियमित समीक्षा की जा रही है ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
संपादक: दीपक वैष्णव, फर्स्ट खबर 24
Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment

Read More