डोंगरगांव: ग्राम पंचायत अर्जुनी में सुशासन तिहार शिविर संपन्न, 1118 आवेदनों का हुआ पंजीयन

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love
राजनांदगांव 11 मई 2026। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत डोंगरगांव जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत अर्जुनी में एक विशाल जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र की 19 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। शिविर के दौरान प्रशासन को मांगों एवं शिकायतों से संबंधित कुल 1118 आवेदन पत्र प्राप्त हुए।

सुशासन तिहार ग्राम पंचायत अर्जुनी शिविर

फोटो: 1st Khabar 24 (अर्जुनी शिविर में हितग्राही लाभ वितरण)

शिविर में प्रतिभावान छात्रों, स्वच्छता दीदीयों और लखपति दीदीयों को सम्मानित किया गया। हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति पत्र, राशन कार्ड और जॉबकार्ड का वितरण हुआ। स्वयं सहायता समूहों को विभिन्न व्यवसायों हेतु कुल 11.70 लाख रुपये के चेक प्रदान किए गए और कृषकों को मूंग बीज व ऋण स्वीकृत किए गए।

उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण:

शिविर में उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगांव श्रीमती रंजीता पडौती, सदस्य जिला पंचायत श्रीमती जागृति चुन्नी यदु, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत श्री मनीष कुमार साहू, सभापति जनपद पंचायत श्रीमती ममता पटेल एवं श्री विवेक मंडावी, सदस्य जनपद पंचायत श्रीमती सरिता साहू, श्री रेशमलाल साहू, श्रीमती कांति चन्द्रवंशी, उपाध्यक्ष जिला सहकारी बैंक श्री भरत वर्मा, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत श्री दिनेश गांधी, एसडीएम श्री श्रीकांत कोराम और सीईओ जनपद श्रीमती रोशनी भगत टोप्पो सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

संपादक: दीपक वैष्णव, फर्स्ट खबर 24
Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment