राजनांदगांव: आईटीआई बालिका छात्रावास में खिड़की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, लालबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love
राजनांदगांव 10 मई 2026। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं एएसपी श्री कीर्तन राठौर व सीएसपी श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में थाना लालबाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पेंड्री स्थित निर्माणाधीन आई टी आई बालिका छात्रावास से एल्युमिनियम की स्लाइडर खिड़कियां चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया गया है।

Lalbagh Police Arrested Thief

फोटो: 1st Khabar 24 (पुलिस अभिरक्षा में आरोपी)

गिरफ्तार आरोपी:

होम बहादुर यादव उर्फ दिनेश (18 वर्ष), निवासी राजीव नगर, बसंतपुर, राजनांदगांव।

प्रार्थी राकेश कुमार कंवर (गार्ड, आईटीआई पेंड्री) की रिपोर्ट पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। दिनांक 09.05.2026 की रात छात्रावास परिसर में चोरी करते हुए दिनेश उर्फ होम बहादुर को रंगे हाथों पकड़ा गया, जबकि उसका एक साथी फरार होने में कामयाब रहा। आरोपी के कब्जे से 20,000 रुपये मूल्य के एल्युमिनियम सेक्शन एवं खिड़की के कांच बरामद किए गए हैं। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने पूर्व में भी यहाँ से खिड़कियां चोरी कर बेची थीं।

थाना लालबाग में अपराध क्रमांक 194/2026 धारा 305(ई), 3(5), 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल, एएसआई अश्वनी यदु, आरक्षक संतोष श्रीवास्तव एवं टीम का सराहनीय योगदान रहा।

संपादक: दीपक वैष्णव, फर्स्ट खबर 24
Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment

Read More