➡️ मुख्य अतिथि रहीं जिला पंचायत सदस्य विभा साहू

राजनांदगांव।
गणपति उत्सव की पावन बेला पर डोंगरगाँव विधानसभा के ग्राम सुखरी (अर्जुनी) में धार्मिक माहौल के बीच महिला मंडली द्वारा रामायण पाठ का आयोजन किया गया। यह आयोजन बजरंग दल के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें स्थानीय ग्रामवासी बड़ी संख्या में श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विभा साहू उपस्थित रहीं। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और महिला मंडली की सराहना करते हुए कहा कि गणपति पर्व जैसे अवसरों पर धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति की पहचान हैं। महिलाओं द्वारा इस प्रकार के आयोजन समाज में आध्यात्मिकता और एकता का संदेश देते हैं। कार्यक्रम के दौरान भक्ति गीतों और रामायण के सुंदर पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारों से पूरे ग्राम को गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में बजरंग दल के पदाधिकारियों और ग्राम के युवाओं की भूमिका सराहनीय रही। समापन पर प्रसाद वितरण किया गया और उपस्थित जनों ने सामूहिक रूप से गणपति भगवान से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।



