1st Khabar 24 News
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: शराब दुकान में रेड के दौरान खुली पोल, सेल्समैन ब्लैकलिस्ट और कंपनी पर लाखों का अर्थदण्ड
राजनांदगांव: आबकारी विभाग द्वारा शराब दुकानों के औचक निरीक्षण और रेड की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान में नियमों के विरुद्ध कार्य करने पर कड़ा एक्शन लिया गया है।
जांच के दौरान पाया गया कि मदिरा दुकान में प्रतिबंधित बियर की धड़ल्ले से बिक्री की जा रही थी। इस घोर लापरवाही के लिए मुख्य विक्रयकर्ता कैलाश देवांगन को तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक कर ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रबंधक राजदीप इन्टरप्राईजेस को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
सबसे चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब बियर कैन से लेबल हटाने पर उसके नीचे दूसरी कंपनी का लेवल पाया गया। इस गंभीर जालसाजी के लिए निर्माता कंपनी मेसर्स माइकल बे्रवरीज प्राईवेट लिमिटेड पर कुल डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना ठोंका गया है और प्रदेश की सभी दुकानों में इसकी बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।
धमकी से डरें नहीं, पुलिस से जुड़ें!
राजनांदगांव पुलिस का मिशन साइबर सुरक्षा, आपकी एक क्लिक पर होगी कार्रवाई।
दीपक कुमार वैष्णव
मुख्य संपादक एवं पत्रकार – 1st Khabar 24
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में निष्पक्षता और सत्यता ही हमारा संकल्प है।

Author: Deepak Vaishnava
.



