राजनांदगांव: ममता नगर अनाज गोदाम में ₹4.50 लाख की चोरी का पर्दाफाश, कोतवाली पुलिस ने 2 शातिर चोरों को भेजा जेल

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love
राजनांदगांव  | 04 जून 2026

राजनांदगांव। औद्योगिक क्षेत्र ममता नगर स्थित एक अनाज गोदाम में लंबे समय से हो रही चोरी का पर्दाफाश करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. थाना सिटी कोतवाली राजनांदगांव पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए अनाज चोरी के मामले में दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों को आज न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है. इनके कब्जे से चोरी के अनाज की बिक्री से मिली ₹7,900 की नगदी रकम भी ज़ब्त की गई है.

Rajnandgaon Kotwali Police Arrested Grain Godown Theft Accused

फोटो: 1st Khabar 24 (कोतवाली पुलिस की कस्टडी में अनाज चोरी के दोनों गिरफ्तार आरोपी)

विगत मार्च महीने से गोदाम से गायब हो रहा था अनाज

पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने दिनांक 03 जून 2026 की रात्रि को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. प्रार्थी औद्योगिक क्षेत्र ममता नगर में स्थित ‘दुलीचंद शिवचंद पारख’ फर्म में पिछले 40 वर्षों से मैनेजर के पद पर कार्यरत है. इस फर्म के मालिक खूबचंद पारख हैं. यहाँ अनाज का गोदाम संचालित होता है, जहाँ अनाज फिल्टर और स्टोर किया जाता है.

गोदाम में मार्च 2026 से रखे हुए अनाज को अज्ञात चोरों द्वारा समय-समय पर रात्रि में चोरी किया जा रहा था. तीन बार गोदाम का ताला और चैन संदिग्ध स्थिति में पाया गया था. जब अनाज के कट्टों का स्टॉक मिलान किया गया, तब चना खंडा, सोयाबीन और मसूर के कट्टों में भारी कमी पाई गई. अज्ञात चोरों द्वारा जुमला कीमती लगभग ₹4,50,000 का अनाज पार कर दिया गया था. प्रार्थी की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 286/2026, धारा 331 (3), 305 बीएनएस (BNS) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया था.

जानिए गिरफ्तार आरोपियों का पूरा विवरण

कोतवाली पुलिस ने इस मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए निम्नलिखित दो आरोपियों को धरदबोचा है:
1. राहुल कुर्रे पिता ईश्वर कुर्रे (उम्र 27 साल) — साकिन: पुराना ढाबा वार्ड नंबर 04, सतनामी पारा, थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
2. दिनेश साहू पिता सुब्बू साहू (उम्र 25 साल) — साकिन: शिव नगर ढाबा रोड, चौकी चिखली, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र से खुला राज

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (IPS) के निर्देश पर टीम गठित की गई. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक श्री अलेक्जेण्डर किरों के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस ने गोदाम और उसके आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज को बारीकी से खंगाला.

फुटेज से मिले क्लू और मुखबिर की सटीक सूचना पर राहुल कुर्रे और दिनेश साहू को हिरासत में लिया गया. कड़ी पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया. आरोपियों के कब्जे से अनाज बिक्री की नगद रकम ₹7,900 जप्त की गई है. आज दिनांक 04 जून 2026 को दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है.

आरोपी राहुल कुर्रे का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी राहुल कुर्रे आदतन अपराधी है. उसके विरुद्ध पहले भी विभिन्न थानों में गंभीर मामले दर्ज हैं:
थाना लालबाग: अपराध क्रमांक 91/25, धारा 115(2), 296, 351 (2), 3 (5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है.
थाना कोतवाली: अपराध क्रमांक 381/22, धारा 36 च आबकारी एक्ट का मामला दर्ज है.

इस टीम की रही सराहनीय भूमिका: इस त्वरित और सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक उपेन्द्र कुमार, सउनि इसराफिल खान, प्र.आर. संदीप चौहान, आर. प्रयांश, श्रीनिवास राव, साइबर सेल और थाना पेट्रोलिंग टीम की विशेष और सराहनीय भूमिका रही.

🎙️ संपादक: दीपक वैष्णव  |  📝 फर्स्ट खबर 24 न्यूज़ डेस्क
Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment

Read More