*24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता संपन्न*

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love


➡️  वनांचल बस्तर 17 वर्ष बालिका व 15 वर्ष बालक वर्ग में बना विजेता

➡️  मेजबान दुर्ग ने 17 वर्ष बालक वर्ग में खिताब अपने नाम किया
राजनांदगांव 27 अगस्त 2024 स्कूल विभाग द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में आयोजित 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता नेहरू हॉकी में वनांचल क्षेत्र बस्तर के बालक बालिकाओं ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 17 वर्ष बालिका व 15 वर्ष बालक  वर्ग में विजेता बना तथा मेजबान दुर्ग संभाग की टीम 17 वर्ष बालक का खिताब जीता। प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव के अध्यक्ष श्री सचिन बघेल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका निगम श्री किशुन यदु, समाज सेवी श्री अतुल रायजादा व श्री तरूण लहरवानी उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधिक करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू ने कहा कि मैं भी पहले हॉकी खिलाड़ी थी और आज हॉकी खिलाडिय़ों के बीच आकर प्रसन्नता हो रही है। खिलाड़ी होना ही अपने आप में गर्व की बात है। खिलाडियों को अच्छा खेलना चाहिए मैच के अंतिम क्षणों तक कड़ी मेहनत करना चाहिए। इस प्रतियोगिता से प्रतिभागियों के खेलों में निखार अवश्य आयेगा और आगे भी अच्छे खेल का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने प्रतियोगिता में विजेता टीम के खिलाडिय़ों एवं सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनांए दी। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव के अध्यक्ष श्री सचिन बघेल ने कहा कि खिलाड़ी होना भी बच्चों के लिए भी कठिन परीक्षा होती है, जब वह चयनित होकर अपने संभाग से राज्य में हिस्सा लेते है, तो खिलाडिय़ों को खेल के साथ पढ़ाई में भी ध्यान देना होता है। बच्चों को मेहनत करने में कोई कमी नहीं रखना चाहिए। स्पर्धा का स्वागत भाषण आयोजन समिति के सचिव व जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जायसवाल ने प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में बक्शी स्कूल के छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। फील्ड मार्शल श्री शैलेन्द्र तिवारी की कंमाण्ड पर एवं वाइडनयर स्कूल के छात्राओं द्वारा बैण्ड की धुन पर प्रतिभागी खिलाडिय़ों द्वारा मार्चपास्ट किया। गायत्री स्कूल के बालिकाओं ने संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया। प्रतियोगिता में नेहरू हॉकी 17 वर्ष बालक में प्रथम दुर्ग संभाग, द्वितीय बिलासपुर संभाग, तृतीय सरगुजा संभाग एवं 17 वर्ष बालिका में प्रथम बस्तर संभाग, द्वितीय सरगुजा संभाग, तृतीय दुर्ग संभाग तथा 15 वर्ष बालक में प्रथम बस्तर संभाग, द्वितीय दुर्ग संभाग, तृतीय सरगुजा संभाग रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष छत्तीसगढ हॉकी श्री फिरोज अंसारी, श्री प्रिंस भाटिया, श्री पीयूष कुमार, डीएमसी राजनांदगांव श्री सतीश ब्यौहारे, सहायक संचालक शिक्षा श्री आदित्य खरे, प्रभारी जिला क्रीडा अधिकारी श्री देवेन्द सिंह ठाकुर, श्री राजेन्द्र यादव, वरिष्ठ शिक्षक श्री गणेश प्रसाद शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन श्री सतीश ब्यौहारे एवं संचालन श्री रणविजय प्रताप सिंह ने किया।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment

Read More