अवैध धर्मांतरण नेटवर्क पर करारा प्रहार: राजनांदगांव पुलिस की सशक्त कार्यवाही, आरोपी डेविड चाको गिरफ्तार
राजनांदगांव | 21 मार्च 2026
जिला राजनांदगांव के थाना लालबाग अंतर्गत पुलिस चौकी सुकुलदेहन क्षेत्र में अवैध धर्मांतरण से संबंधित गंभीर प्रकरण में राजनांदगांव पुलिस द्वारा प्रभावी एवं सुनियोजित कार्यवाही की गई है।
दिनांक 08.01.2026 को प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई विस्तृत जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी डेविड चाको (उम्र 55 वर्ष), निवासी ग्राम धर्मपुर द्वारा अपने निवास स्थान पर प्रार्थना सभा/धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को प्रलोभन एवं अन्य माध्यमों से धर्म परिवर्तन हेतु प्रेरित किया जा रहा था।
महत्वपूर्ण सामग्री एवं उपकरण जप्त
जांच के दौरान आरोपी के पास से संगठित गतिविधियों की पुष्टि करने वाली निम्नलिखित सामग्री प्राप्त हुई है:
- लैपटॉप एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
- सोलर चार्ज्ड प्रोजेक्टर
- धार्मिक एवं प्रचार-प्रसार से संबंधित पुस्तकें
- चर्च से संबंधित रजिस्टर एवं सदस्यता सूची
- PAUL application forms एवं training documents
विदेशी फंडिंग की भी होगी जांच
प्रकरण में विदेशी फंडिंग की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए आरोपी के बैंक खातों की जानकारी संबंधित बैंकों से प्राप्त की जा रही है। उक्त प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3, 4, 5 एवं BNS की धारा 299 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दिनांक 21.03.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड हेतु आवेदन किया गया है।
इसे भी पढ़ें ➔
CG विधानसभा: परीक्षा अपराध में दोषी संस्था या गिरोह की संपत्ति होगी कुर्क, देखें खबर…
Author: Deepak Vaishnava
.



