राजनांदगांव: तिलईरवार में शांति भंग करने वालों पर तुमडीबोड पुलिस का प्रहार

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love
1st Khabar 24
तुमडीबोड पुलिस कार्यवाही

चौकी तुमडीबोड थाना लालबाग पुलिस की कार्यवाही: शांति भंग करने वाले 05 व्यक्ति के विरूद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

राजनांदगांव | 21/03/2026

पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सतत अभियान चलाया जा रहा है।

इन आरोपियों पर हुई कार्यवाही

  1. सावंत पात्रे पिता दलजीत पात्रे, उम्र 29 साल (नागपुर)
  2. इंदु अब्बास खड़से पति अब्बास खड़से उम्र 40 साल (नागपुर)
  3. सिमरन अजय उफाने पति अजय उफाने उम्र 28 साल (नागपुर)
  4. कुसुम मारेश्वर गायकवाड़ पति मारेश्वर गायकवाड़ उम्र 45 साल (नागपुर)
  5. मनी बाई पति बिहैश शेडे उम्र 40 साल (नागपुर)

ग्राम तिलईरवार में अनावेदकों द्वारा संदिग्ध अवस्था में घूम घूम कर लोगों से अनावश्यक वाद विवाद कर शांती भंग करने एवं संज्ञेय अपराध घटित होने से रोकने हेतु इन्हें धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया है। पृथक से धारा 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय जिला राजनांदगांव पेश किया गया है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी निरीक्षक दिलीप पटेल, सहायक उपनिरीक्षक नंद कुमार फरादिया, प्रधान आरक्षक लोकनाथ यादव आरक्षक प्रमोद करियारे, महिला आरक्षक पेमिन कतलम, उषा वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

1st Khabar 24
विश्वसनीय समाचार | संपादक: दीपक वैष्णव

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment