➡️ पार्टी के राष्ट्रवाद और सबका साथ और सब का विकास के संकल्प से प्रभावित हैं लोग
राजनांदगांव 14 अगस्त 2025
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हैरी जोसेफ ने स्वतंत्रता दिवस को दृष्टिगत रखते हुए कहा कि भाजपा के घर-घर तिरंगा अभियान को आम जनता का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। जनता से मिल रहे रिस्पांस से पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का जोश हाई कर दिया है।
श्री जोसेफ ने कहा कि इस बार के स्वतंत्रता दिवस में प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के लगभग 25 साल पूरे होने से दोहरा उत्साह है। फिर तो पाकिस्तान के खिलाफ सेना ऑपरेशन सिंदूर को मिली जबरदस्त सफलता से भी लोगों में देशभक्ति की भावना उबाल मार रही है। उन्होंने कहा कि हम ऐसे मौके पर ना शहीदों जवानों को भुलते हैं और ना ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भुला सकते हैं इन्हीं की बदौलत हमें आजादी मिली है अब हमारा दायित्व है कि आजादी की रक्षा के लिए हम भी अपने तन मन धन से कार्य करें। इस राष्ट्रीय महापर्व में बच्चों से लेकर बूढ़े तक और हर वर्ग के लोगों को बराबर का हिस्सा लेना उनका राष्ट्रीय दायित्व है जो अब तक हम सब निभाते आ रहे हैं आगे भी निभाते रहेंगे। उन्होंने ने आगे कहा कि हमारे प्रदेश और देश के समक्ष कई चुनौतियां आई सबका हमने मिलजुल कर मुकाबला किया और उन चुनौतियों से निपटने में हमें बड़ी कामयाबी मिली बस हौसला मजबूत रखें इरादे नेक रखें तो कामयाबी इसी तरह मिलती रहेगी और देश की विकास को नई ऊंचाइयां मिलती रहेगी। हमें बांटने का प्रयास करने वालों को समझ लेना चाहिए कि धर्म संस्कृति वेशभूषा भाषा रहन-सहन आदि सब भले ही अलग-अलग लेकिन जब देश की बात आती है तो हम सब एक हो जाते हैं एक हैं और एक रहेंगे।




