भाजपा शासन में फिर चमक उठा शहर का फ्लाईओवर दीपावली से पहले रंग-रोगन और सफाई कार्य में तेजी : शिव वर्मा

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

➡️ कांग्रेस सरकार में ठप पड़ा था काम, अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डॉ. रमन सिंह के मार्गदर्शन में दिख रहा विकास का नया रंग

राजनांदगांव

नगर निगम के वरिष्ठ भाजपा नेता शिव वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास के कार्यों को नई गति मिल रही है। शहर का प्रमुख फ्लाईओवर दीपावली पर्व से पहले रंग-रोगन और सफाई व्यवस्था के साथ नई चमक बिखेरने को तैयार है। उन्होंने कहा कि यह कार्य भाजपा सरकार की जनता-हितैषी और विकासमुखी सोच का परिणाम है।

श्री वर्मा ने आगे कहा कि भाजपा शासन में जिस फ्लाईओवर का निर्माण हुआ था, वही आज पुनः सुंदरता और साज-सज्जा से निखर रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, सांसद संतोष पांडे, और नगर निगम के महापौर मधुसूदन यादव के नेतृत्व में शहर को स्वच्छ और आकर्षक बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा शासन हमेशा से विकास को प्राथमिकता देता आया है। जहां कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में शहर के बुनियादी ढांचे पर ध्यान नहीं दिया। वहीं भाजपा सरकार ने एक बार फिर विकास की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि दीपावली पर्व के मद्देनज़र फ्लाईओवर पर रंग-रोगन, सफाई, लाइटिंग और मरम्मत के काम तेजी से किए जा रहे हैं, ताकि नागरिकों और यात्रियों को सुंदर व सुरक्षित वातावरण मिल सके। नगर निगम की टीमें लगातार स्थल पर कार्यरत हैं, और जल्द ही पूरा फ्लाईओवर नये रूप में जगमगाता नज़र आएगा। भाजपा सरकार के कार्यकाल में न सिर्फ सौंदर्यीकरण बल्कि शहर के हर क्षेत्र में विकास के कार्य गति पकड़ रहे हैं चाहे वह सड़क निर्माण हो, सफाई अभियान हो या जनता की सुविधाओं से जुड़े कार्य। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा विकास ही संकल्प के सिद्धांत पर काम किया है और आगे भी यही प्राथमिकता रहेगी।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment