देवधर साहू गुरुर बालोद
बालोद, छत्तीसगढ़। ग्राम अरमरीकला में अवैध बाधक गार्ग का मामला तूल पकड़ रहा है। ग्रामीण अगरहिज राम नागवंशी ने कलेक्टर महोदय को शिकायत की है कि सुरेश कुमार, केसर बाई और सुनील बाई ने अपने घर के पास बांस बल्ली लगाकर पुराने कपड़ों से ढंककर बाधक मार्ग बना दिया है, जिससे गांव का मुख्य मार्ग बंद हो गया है। इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है, खासकर मकान निर्माण सामग्री और धान लाने-ले जाने में बाधा आ रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सुरेश कुमार ने जातिगत अश्लील गाली गलौच भी की है। अनुविभागीय दंडाधिकारी राजस्व गुरूर को शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थाना गुरूर में भी शिकायत की गई, लेकिन महज औपचारिकता निभाई गई। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
कलेक्टर महोदय से अनुरोध है कि पब्लिक न्यूसेंस के तहत रास्ता खुलवाएं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें। ग्रामीणों का कहना है कि वे अपने अधिकारों के लिए लड़ेंगे और न्याय पाकर रहेंगे।
ग्रामीणों की मांग- अवैध बाधक मार्ग हटाया जाए- दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए- गांव का मुख्य मार्ग खुलवाया जाए- ग्रामीणों को न्याय दिलाया जाए




