जिला पंचायत सदस्य जागृति चुन्नी यदु ने पूरा किया चुनावी वादा, ग्राम आसरा के दाऊ पारा तालाब के शिव मंदिर चबूतरे के लिए ₹2 लाख की स्वीकृति

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

ग्राम आसरा के दाऊ पारा तालाब के शिव मंदिर चबूतरे के लिए ₹2 लाख की स्वीकृति

डोंगरगांव। जिला पंचायत सदस्य (डोंगरगांव क्षेत्र क्रमांक 12) जागृति चुन्नी यदु ने ग्राम आसरा के मतदाताओं से किया गया अपना एक प्रमुख चुनावी वादा पूरा कर दिया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जिला पंचायत, सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत विकास निधि के तहत, ग्राम आसरा में दाऊ पारा तालाब के पास स्थित शिव मंदिर के चबूतरा निर्माण में ग्रील लगाने के कार्य हेतु ₹2 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।

​यह कार्य डोंगरगांव विकासखंड के लिए स्वीकृत कुल ₹10 लाख 50 हजार के विकास कार्यों का हिस्सा है, जिसे श्रीमती यदु के प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है।

​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह कार्य लंबे समय से ग्रामीणों की मांग थी, जिसे श्रीमती यदु ने चुनाव के दौरान प्राथमिकता से पूरा करने का आश्वासन दिया था। ग्रील लगने से शिव मंदिर का चबूतरा अब और अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित हो जाएगा।

​जिला पंचायत सीईओ ने सभी निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि वे इस कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करें। इस स्वीकृति से आसरा गांव के ग्रामीणों और शिव भक्तों में खुशी का माहौल है।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment