
नई दिल्ली/राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा से मुलाकात की। इस आत्मीय भेंट के दौरान डॉ. सिंह ने राजनांदगांव जिले के औद्योगिक विकास और क्षेत्र की बड़ी परियोजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की।
गेल (GAIL) यूरिया प्लांट पर विशेष फोकस:
मुलाकात के दौरान डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव में ₹10,500 करोड़ की लागत से स्थापित होने वाले यूरिया प्लांट (गेल) के संबंध में विस्तृत बातचीत की। उन्होंने इस मेगा प्रोजेक्ट की प्रगति और क्षेत्र के किसानों पर पड़ने वाले इसके सकारात्मक प्रभाव से श्री नड्डा को अवगत कराया।
विकास को मिलेगी नई गति:
माना जा रहा है कि इस प्लांट के शुरू होने से न केवल छत्तीसगढ़ में खाद की आपूर्ति सुगम होगी, बल्कि राजनांदगांव और आसपास के जिलों में रोजगार के हजारों नए अवसर सृजित होंगे। डॉ. सिंह ने इस प्रोजेक्ट को क्षेत्र की आर्थिक समृद्धि के लिए मील का पत्थर बताया।




